अपने एक भारत विरोधी गाने से भावनाएं भड़का रहा नेपाली FM
Shortpedia
Content TeamImage Credit: Shortpedia
नेपाल के एफएम रेडियो पर भारत विरोधी गाना महराजगंज के सीमाई क्षेत्र में भी सुनाई दे रहा है। कालापानी, लिपुलेख और लिपियाधुरा को नेपाल का हिस्सा बताने वाले इस गाने से भारतीयों के साथ-साथ नेपाल के मधेशी भी नाराज हैं। गाने को सुनकर नाराज भारतीयों ने नेपाली एफएम सुनना बंद कर दिया है। बता दें इस गाने के माध्यम से कालापानी, लिपुलेख को नेपाल का हिस्सा बताया जा रहा है।