x

चार्ली हेब्दो के पुराने ऑफिस के सामने लोगों पर चाकू से हमला, 4 घायल

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Shortpedia

फ्रांस की राजधानी पेरिस में चाकूबाजी की एक घटना में चार लोग घायल हो गए। यह घटना फ्रांस की प्रसिद्ध व्यंग पत्रिका चार्ली हेब्दो के पुराने आफिस के सामने हुई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले में घायल दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें इससे पहले पेरिस में 7 जनवरी 2015 को चार्ली हेब्दो के ऑफिस पर आतंकी हमला हुआ था।