x

Seoul Peace Prize मिलने के बाद मोदी बोले- पुरस्कार की धनराशि नमामि गंगे प्रोजेक्ट को समर्पित

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Twitter@MEAIndia

PM मोदी को आज द. कोरिया दौरे के दूसरे दिन सियोल शांति पुरस्कार मिला। मोदी ने पुरस्कार में मिले 1.30 करोड़ को नमामि गंगे प्रोजेक्ट के लिए देने का ऐलान किया। भारत और द. कोरिया ने 6 समझौतों पर हस्ताक्षर किए। मोदी सियोल शांति पुरस्कार पाने वाले 14वें व्यक्ति हैं। मोदी ने युद्ध में मारे गए 1.65 लाख कोरियाई सैनिकों को श्रद्धांजलि भी दी। बकौल मोदी अब आतंकवाद पर बात करने का वक्त नहीं है। दुनिया को इसके खिलाफ एकजुट होकर लड़ना चाहिए।