x

देश की पहली दृष्टिहीन महिला IAS अधिकारी बनी प्रांजल पाटिल, 6 साल की उम्र में दुर्घटना में चली गई थीं आँखें

Gaurav Kumar

News Editor
Image Credit: Shortpedia

यदि इंसान किसी काम को करने का दृढ़ संकल्प कर ले, तो उसके बाद उसके जीवन मे चाहे जितनी समस्याएं क्यों न आएं, वह कभी हार नही मानता। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है महाराष्ट्र के उल्लास नगर की रहने वाली प्रांजल पाटिल ने। जिन्होंने 6 वर्ष की उम्र में अपनी आँखें खो दी थी। लेकिन कठिन परिश्रम से प्रांजल देश की पहली नेत्रहीन आईएएस अधिकारी बन गईं है।