x

भारत और फ्रांस के राफेल विमान अगले महीने दिखाएंगे जोधपुर में करतब

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

भारत और फ्रांस के राफेल विमान जोधपुर में जनवरी 2021 के तीसरे सप्ताह में शक्ति प्रदर्शन करेंगे। शक्ति प्रदर्शन स्काईरोज कोडनेम वाले वारगेम्स के तहत होगा। चीन संग गतिरोध के बीच ये संयुक्त युद्धाभ्यास बेहद अहम है। फ्रांसीसी वायुसेना के राफेल लड़ाकू विमान स्काईरोज वारगेम्स के लिए जोधपुर आएंगे। ये विमान भारतीय वायुसेना की 17वीं स्क्वाड्रन के राफेल विमानों और सुखोई एसयू-30 एमकेआई लड़ाकू विमानों के साथ उड़ान भरते दिखेंगे।