x

दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश; उत्तर प्रदेश और मध्य भारत में गर्मी का प्रकोप जारी

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला। यहां बारिश से लोगों को राहत मिली, जबकि उत्तर प्रदेश और मध्य भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। देश में सर्वाधिक तापमान महाराष्ट्र के विदर्भ स्थित चंद्रपुर का रहा, जोकि 45.4 डिग्री सेल्सियस आंका गया। राजस्थान में तापमान में 6-7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई लेकिन यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है।