x

साइबेरिया के बर्फीले तूफान में फंसा रूसी हेलीकॉप्टर, आपात लैंडिंग में एक ओर लुढ़का

Gaurav Kumar

News Editor
Image Credit: Shortpedia

रूस के साइबेरिया में एक हेलीकॉप्टर बर्फ़ीले तूफान में फंस गया। इसमें 21 यात्री और चालक दल के तीन सदस्य सवार थे। मौसम की गम्भीरता को देखते हुए इसकी आपात लैंडिंग करवानी पड़ी, लेकिन हेलीकॉप्टर एक ओर लुढ़क गया। जिससे 6 यात्री घायल हो गए। घायलों को तुरन्त अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह एमआई-8 हेलीकॉप्टर है। रूस में इस हेलीकॉप्टर का प्रयोग परिवहन मंत्रालय द्वारा बड़े पैमाने पर किया जाता है।