x

वैज्ञानिकों ने बनाया आठवें महाद्वीप का नक्शा, 2.30 करोड़ साल पहले समुद्र में हो चुका था दफन

Gaurav Kumar

News Editor
Image Credit: Shortpedia

वैज्ञानिकों ने ऑस्ट्रेलिया से दक्षिण पूर्व की ओर न्यूजीलैंड के ऊपर 8वें महाद्वीप का नक्शा तैयार कर लिया है। यह महाद्वीप 50 लाख वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। जो 2.30 करोड़ साल पहले समुद्र में डूब गया था। जीलैंडिया नाम का यह महाद्वीप प्रशांत महासागर के अंदर 3800 फीट की गहराई में मौजूद है। यह खोया हुआ महाद्वीप गोंडवानालैंड से 7.90 करोड़ साल पहले टूट कर अलग हुआ था।