x

-15 डिग्री तापमान, भारी बर्फबारी और 5 जवानों की जिंदगी के लिए जंग जारी

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Twitter@ANI

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में हिमस्खलन होने के कारण सेना के कई जवान फंस गए हैं। बीते दिन हुए इस हादसे में कुल फंसे 6 जवानों में से 1 जवान शहीद हो गया। जबकि बाकी फंसे 5 जवान अभी भी मौत से जंग लड़ रहे हैं, जिन्हें निकालने के लिए आज फिर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा। ये सभी जवान भारत-चीन सीमा पर तैनात थे। बता दें इस समय किन्नौर का तापमान -15 डिग्री पहुंच गया है। जबकि लगातार हो रही बर्फबारी से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है।