x

श्रीलंकाई नौसेना ने पांच भारतीय मछुआरों को पकड़ा, पूछताछ जारी

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

श्रीलंकाई नौसेना ने आज सुबह डेल्फ़्ट द्वीप के पास पुदुकोट्टई जिले में जगतपट्टिनम से 5 भारतीय मछुआरों को पकड़ा है। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है। उनकी नौकाओं को जब्त कर लिया गया है। श्रीलंकाई नौसेना ने अगस्त में भी डेल्फ्ट द्वीप के पास से ही 4 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार किए थे। तब मछुआरों ने दावा किया था कि उन्होंने तेज हवाएं चलने और ऊंची लहरें उठने के कारण अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पार की थी।