x

श्रीनगर पुलिस ने 74 सालों में पहली बार अपने प्रतीक में तिरंगे को किया शामिल

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Dainik Jagran

कश्मीर के माहौल में बदलाव का असर साफ नजर आने लगा। कश्मीर घाटी में जगह-जगह लहराते राष्ट्रध्वज और विभिन्न होर्डिंग में तिरंगें की तस्वीरें स्थानीय जनभावनाओं को व्यक्त कर रही हैं। लोगों में राष्ट्रवाद और मुख्यधारा में विलीन होने की भावना से पुलिस भी अछूती नहीं रही। श्रीनगर पुलिस ने अपने ट्विटर में बदलाव करते हुए लालचौक स्थित ऐतिहासिक घंटाघर के शिखर पर लहराते तिरंगे की तस्वीर को शामिल किया।