स्विट्जरलैंड के वैज्ञानिकों ने 62.8 खरब तक मापा पाई का मान
Kapil Chauhan
News EditorImage Credit: rd
स्विट्जरलैंड के वैज्ञानिकों ने गणितीय संख्या पाई को 62.8 खरब तक नापते हुए एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने इसके लिए सुपर कंप्यूटर का प्रयोग किया। गणना में उन्हें 108 दिन व नौ घंटे का समय लगा। अब वे गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में इसके दर्ज होने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें तब तक वे अपने द्वारा करवाई गई पाई की गणना के आखिरी 10 अंक ही सार्वजनिक करेंगे, जो 78,17,92,42,64 आए हैं।