x

किन्नौर हिमस्खलन में दबे 2 और जवानों के शव 23वें दिन मिले, सभी 6 जवान शहीद

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Twitter@ANI

किन्नौर हिमस्खलन में 5 लापता सैनिकों में से 2 और जवानों का शव 23वें दिन आज बरामद किया गया है। बीती 20 फरवरी को नामग्या के किन्नौर में हिमस्खलन में 6 जवान फंस गए थे। इनमें से 1 की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य लापता हो गए। रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत 4 जवानों के शव बरामद हुए। दुर्घटना के 11 दिनों बाद बचाव दल को 5 में से पहले जवान का शव मिला था।