x

ट्रैक्टर परेड: लाल किले के अंदर घुसे किसान, कई जगहों पर पुलिस के साथ झड़प

Shortpedia

Content Team
Image Credit: shortpedia

कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कुछ प्रदर्शनकारी किसानों ने लाल किले के अंदर पहुंचकर झंडा फहराया है। कई प्रदर्शनकारी किसान पुलिस द्वारा निर्धारित रूट से अलग होकर अन्य रास्तों पर चले गए हैं, जिसके चलते हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। कई जगहों पर ट्रैक्टर सवार किसान बैरिकेडिंग को तोड़कर आगे बढ़ रहे हैं। पुलिस किसानों को रोकने के लिए लाठीचार्ज करने के साथ-साथ उन पर आंसू गैस के गोले भी दाग रही है।