x

अमेरिका: फ्लोरेंस तूफान से जनजीवन प्रभावित, 5 लोगों की मौत

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Zee News - India.com

अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में फ्लोरेंस तूफान के चलते 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक नवजात भी है। सूत्रों के मुताबिक, इस भंयकर तूफान ने नॉर्थ कैरोलिना के तट पर दस्तक दी। इससे पहले शुक्रवार दोपहर को तूफान का स्तर घटा दिया गया था, लेकिन बाद में इसे दोबारा बढ़ा दिया गया। एक घर पर पेड़ गिरने से एक महिला और उसके बच्चे की मौत हो गई। जबकि पिता को पास के अस्पताल में ले जाया गया है। नॉर्थ कैरोलिना के हैम्पस्टेड में एक और शख्स की मौत हो गई।