x

आधे हिमाचल में कई घंटों से व्हाइट कर्फ्यू, भारी बर्फबारी से फंसे हजारों पर्यटक

Shortpedia

Content Team
Image Credit: shortpedia

हिमाचल में भारी बर्फबारी से आधे हिमाचल में व्हाइट कर्फ्यू लगा हुआ है। हजारों पर्यटक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में फंसे हुए हैं। वहीं एक व्यक्ति की ठंड से और एक की फिसलकर गिरने से हुई मौत की खबर भी सामने आई है। परिवहन, बिजली और पानी की सेवाएं ठप हो गई हैं। शिमला जोन की सबसे ज्यादा 642, मंडी की 139 और कांगड़ा जोन की 49 सड़कें ठप पड़ी हैं।