खुद को दिल्ली पुलिस की ASI बताकर COVID-19 के चालान वसूलने वाली महिला गिरफ्तार
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली पुलिस ने खुद को दिल्ली पुलिस की असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर बताने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं महिला खुद को ASI बताकर COVID-19 के चालान वसूला करती थी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार करने के साथ ही उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दिल्ली पुलिस का कहना है, 'महिला से पूछताछ की जा रही है कि उसके साथ और कोई भी इसमें शामिल है या नहीं।