x

हॉन्ग कॉन्ग में 29 प्रदर्शनकारियों की हुईं गिरफ्तारी

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Twitter

हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए 29 लोगों को गिरफ्तार किया गया। ये प्रदर्शन पुलिस और प्रदर्शनकारियों की बीच हिंसा में बदल गया था। लगातार 12वें हफ्ते जारी प्रदर्शन में 19 पुरुषों और 10 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। इनकी आयु 17 से 52 के बीच है। इन लोगों पर गैरकानूनी रूप से एकत्र होने, हथियार रखने और पुलिस अधिकारियों पर हमला करने का आरोप है।