अमेरिका बोला- अल्पसंख्यकों का हक बचाएगा भारत; टलेगी शिंजो की भारत यात्रा?
Kapil Chauhan
News EditorImage Credit: Shortpedia
नागरिकता कानून पर अमेरिका ने कहा- भारत एक लोकतांत्रिक देश है। इसलिए अमेरिका ये उम्मीद करता है कि भारत लोकतांत्रिक मूल्यों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा करेगा। नागरिकता कानून पर गुवाहाटी में उपजे विवाद के चलते कयास हैं कि जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे की भारत यात्रा टल सकती है। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी और जापान के उनके समकक्ष शिंजो आबे की गुवाहाटी में एक शिखर वार्ता होनी थी।