x

आज महाराष्ट्र-हरियाणा के अलावा इन जगहों पर भी हो रहा मतदान

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के साथ 17 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 51 विधानसभा सीटों और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए भी आज मतदान होना है। यूपी की 11 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। जिन लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं, उनमें महाराष्ट्र की सतारा लोकसभा सीट और बिहार के समस्तीपुर लोकसभा सीट शामिल हैं। इन सीटों के नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे।