x

भोपाल: गिले शिकवे भुलाकर गले मिलकर रोईं उमा-प्रज्ञा

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Twitter

उमा भारती और साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बीच तल्खी के बाद एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसमें दोनों में एक-दूसरे के लिए स्नेह दिखा। भोपाल से चुनाव लड़ रहीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को उमा भारती अपने हाथ से कुछ खिलाती दिखीं औप प्रज्ञा, उमा के गले लगकर भावुक हुईं, उनके आंसू भी निकले। ये तस्वीर से पहले उमा ने कहा था- साध्वी प्रज्ञा से मेरी तुलना मत कीजिए। वो महान संत हैं। मैं एक साधारण और मूर्ख प्राणी हूं।