x

बिहार के मंत्री विनोद कुमार सिंह का हुआ निधन, लंबे समय से थे बीमार

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Shortpedia

बिहार में नीतीश सरकार के मंत्री विनोद कुमार सिंह का बीते रोज निधन हो गया। उन्होंने राजधानी दिल्ली के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें ब्रेन हेमरेज की शिकायत के बाद पटना से राजधानी दिल्ली लाया गया था। बता दें सिंह कोरोना से संक्रमित भी हुए थे, लेकिन बाद में ठीक हो गए थे।