x

मोदी सरकार सिर्फ विपक्ष पर दोष मढ़ने में जुटी, समाधान ढूंढने में रही विफल: मनमोहन सिंह

Gaurav Kumar

News Editor
Image Credit: Shortpedia

महाराष्ट्र में एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि,' केंद्र की मोदी सरकार केवल विपक्ष पर दोषारोपण करना जानती है, देश की समस्याओं के समाधान से उसका कोई सरोकार नही है।' साथ ही उन्होंने बीजेपी को यह बात याद दिलाई कि कांग्रेस ने आर्टिकल 370 को खत्‍म करने के समर्थन में सरकार का साथ दिया था।