x

योगी आदित्यनाथ ने मिशन शक्ति के दूसरे चरण का किया आगाज, महिलाओं को किया सम्मानित

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Twitter

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अलग-अलग क्षेत्रों में योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया है। योगी आदित्यनाथ ने इसके अलावा मिशन शक्ति के दूसरे चरण का भी आगाज किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं का प्रदेश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान है। प्रदेश सरकार उनके कल्याण के लिए समर्पित है। उन्होंने इस अवसर पर कई योजनाओं का लोकार्पण किया।