x

136वें स्थापना दिवस पर 'तिरंगा यात्रा' आयोजित कर रही कांग्रेस, राहुल इटली रवाना

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

कांग्रेस आज 136वें स्थापना दिवस पर 'तिरंगा यात्रा' आयोजित कर रही है। साथ ही सोशल मीडिया अभियान 'सेल्फी विद तिरंगा' भी चला रही है। पार्टी के स्थापना दिवस पर राहुल ने ट्वीट किया, 'देश हित की आवाज उठाने के लिए कांग्रेस शुरू से प्रतिबद्ध रही है। आज कांग्रेस के स्थापना दिवस पर, हम सच्चाई और समानता के अपने इस संकल्प को दोहराते हैं। जय हिंद!' राहुल गांधी इटली रवाना हुए।