x

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 26 उम्मीदवारों की तीसरी सूची

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को 26 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। पार्टी ने अब तक कुल 69 उम्मीदवारों की घोषणा की। कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची शनिवार और तीन उम्मीदवारों की दूसरी सूची रविवार को जारी की थी। पहली सूची में प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रिपुन बोरा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवब्रत सैकिया के नाम प्रमुख थे।