x

नेपाली संसद में भारतीय इलाके वाला विवादित नक्शा पास, बढ़ सकता है दोनों देशों में तनाव

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

नेपाली संसद ने भारतीय इलाके को अपना बताने वाला विवादित नक्शा पास किया। बिल के पक्ष में 57 वोट पड़े, विपक्ष में एक भी वोट नहीं पड़ा। पिछले हफ्ते निचले सदन से नक्शे को मंजूरी मिली थी। तब सभी 258 सांसदों ने अपना समर्थन दिया था। नए नक्शे में नेपाल ने लिपुलेख, कालापानी और लिपियाधुरा को अपना क्षेत्र बताया है। इससे भारत और नेपाल के बीच तनाव बढ़ सकता है।