x

आज माकपा के वरिष्ठ नेता निरूपम सेन का 72 साल की आयु में हुआ निधन

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

माकपा के वरिष्ठ नेता एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व वाणिज्य और उद्योग मंत्री निरूपम सेन का लंबी बीमारी के बाद आज सुबह शहर के एक अस्पताल में निधन हो गया। वो 72 साल के थे। ये जानकारी उनके पारिवारिक सूत्रों ने दी। उनके परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। आज सुबह 5:10 बजे दिल का दौरा पड़ने के बाद सेन का निधन हो गया। वो दिसंबर के शुरू से ही स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद से जीवनरक्षक प्रणाली पर थे और उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी।