x

भारतीय वायुसेना के पास 11 राफेल, मार्च में 6 और आएंगे 2022 तक सभी मिल जाएंगे, राजनाथ सिंह ने दी जानकारी

Deeksha Mishra

News Editor
Image Credit: Shortpedia

सोमवार को संसद में सांसद महेश पोद्दार के सवाल का जवाब देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि सेना के पास अभी 11 राफेल विमान हैं। मार्च तक यह आंकड़ा बढ़कर 17 हो जाएगा। इस एयरक्राफ्ट का पूरा बैच अगले साल अप्रैल तक देश पहुंच जाएगा। वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांस से बिना रुके लगातार उड़ान भरते हुए 3 राफेल लड़ाकू विमान 27 जनवरी की रात को भारत पहुंचे थे।