x

कृषि कानूनों के खिलाफ आज राष्ट्रव्यापी चक्का जाम, दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड में नहीं होगा चक्का जाम

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

कृषि कानूनों के खिलाफ आज संयुक्त किसान मोर्चा का दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड को छोड़कर राष्ट्रव्यापी चक्का जाम है। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय हाईवे बंद रहेंगे। किसी अनहोनी से बचने को प्रशासन तैयार है। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि जो लोग यहां नहीं आ पाए वो अपने-अपने जगहों पर चक्का जाम शांतिपूर्ण तरीके से करेंगे।