x

आज से संयुक्त रूप से अरब सागर में 'जीमेक्स' अभ्यास करेंगी भारतीय और जापानी नेवी

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

भारतीय और जापानी सेना आज से अरब सागर में संयुक्त रूप से जीमेक्स युद्धाभ्यास करेंगी। 9 सितंबर को नौसेनाओं को लॉजिस्टिक सपोर्ट के लिए बंदरगाहों के इस्तेमाल को लेकर हुए समझौते के बाद दोनों देशों के बीच में ये पहला संयुक्त युद्धाभ्यास हो रहा है। अभ्यास के दौरान वैपन फायरिंग, क्रास डेक हेलिकॉप्टर अभियान और कांप्लेक्स सरफेस, एंटी सबमैरीन व हवाई सुरक्षा ड्रिल्स नौसेनाओं के मजबूत समन्वय को आगे बढ़ाएंगी।