x

शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में पाकिस्तान के पीएम इमरान को आमंत्रित करेगा भारत

Gaurav Kumar

News Editor
Image Credit: Shortpedia

भारत पहली बार शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO की वार्षिक बैठक की मेजबानी करेगा। तमाम राजनीतिक विरोधों के बावजूद भारत इस बैठक के लिए अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष सहित पाकिस्तान के पीएम इमरान को भी न्यौता देगा। हालाँकि इमरान इस बैठक में शामिल होंगे या नही यह उनका फैसला होगा। बता दें कि वर्तमान में इसके सदस्य देशों में भारत, कज़ाकिस्तान, चीन, किर्गिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान, उज़्बेकिस्तान और पाकिस्तान शामिल हैं।