चीन के अंडगे के बावजूद भारत की NSG सदस्यता तय, ब्रिटेन देगा बिना शर्त समर्थन
Kapil Chauhan
News EditorImage Credit: Livemint
परमाणु आपूर्तिकर्ता देशों के समूह की सदस्यता के लिए भारत की दावेदारी एक बार फिर से मजबूत होती दिख रही है। ब्रिटेन ने दोहराया है कि वो इस समूह की सदस्यता के लिए भारत की दावेदारी को 'बिना शर्त' समर्थन देगा। ब्रिटेन ने जोर देकर कहा कि इस समूह की सदस्यता के लिए आवश्यक शर्तों को भारत ने पूरा किया है। चीन के चलते भारत को अब तक NSG सदस्यता नहीं मिली है क्योंकि भारत के NSG सदस्यता में शामिल होने के लेकर चीन से सहमति मिलना भी जरुरी है।