पंजाब सीएम को खालिस्तानी आतंकी पन्नू की धमकी, "26 जनवरी को तिरंगा फहराया तो RPG से उड़ा देंगे"
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को धमकी दी है। पन्नू ने बठिंडा में विभिन्न जगहों पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखवा दिए हैं। पन्नू ने सीएम मान को धमकी दी है कि अगर वह 26 जनवरी को तिरंगा फहराएंगे तो उन पर RPG अटैक होगा। पन्नू ने वीडियो में हिंदुओं को केंद्र और पंजाब सरकार में पिसने से मना किया।