x

उद्धव सरकार के पहले बजट भाषण में दिखी महाराष्ट्र की आर्थिक स्थिति की झलक

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

आज उद्धव सरकार का पहला बजट पेश हुआ। हरिवंश राय बच्चन की कविता 'एक चुनौती है इसे स्वीकार करो; क्या कमी रह गयी है उसे देखो और सुधार करो' के साथ शुरु हुए बजट भाषण के मुताबिक, महाराष्ट्र सरकार की राजस्व प्राप्ति 3,47,457 करोड़; राजस्व खर्च 3,56,968 करोड़; राजस्व घाटा 9,510.71 करोड़; राजकोषीय घाटा 54,618.38 करोड़; राज्य पर कर्ज 5,20,717 करोड़ है। 2019-20 में महाराष्ट्र पर 4,64,020 करोड़ कर्ज था।