मानव संसाधन विकास मंत्रालय अब बना शिक्षा मंत्रालय, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी
Kapil Chauhan
News EditorImage Credit: Shortpedia
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने सोमवार को मानव संसाधन विकास मंत्रालय के नाम में बदलाव करके इसे शिक्षा मंत्रालय कहे जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। एक आधिकारिक अधिसूचना में इस सम्बन्ध में जानकारी दी गई है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय का नाम परिवर्तन नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मसौदे की प्रमुख सिफारिशों में से एक था, जिसे पिछले महीने केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भी मंजूरी दे दी थी।