मध्य प्रदेश के प्रोटेम स्पीकर ने ममता को भेजी रामायण, कहा- सीखें श्रीराम बोलना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
पश्चिम बंगाल में नेताजी की 125वीं जयंती के अवसर पर आयोजित हुए कार्यक्रम में जब ममता मंच पर बोलने पहुंची तो 'जय श्रीराम' की नारेबाजी हुई। ममता ने इस पर नाराजगी जताई तो अब मध्य प्रदेश के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने उन्हें रामायण भेजते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता दीदी को रामायण भेजी है। उम्मीद है दीदी रामायण का पाठ करेंगी। उनके चरित्र को समझेंगी और आगे से जय श्रीराम के नारों का विरोध नही करेंगी।