x

ग्रेटा थनबर्ग को लेकर अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने जानकारी दी है कि लोकसभा में भाजपा के दो सदस्यों निशिकांत दुबे और पीपी चौधरी ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। ग्रेटा थनबर्ग को अवांछित कहने के लिए नोटिस दिया गया। बता दें जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग पिछले हफ्ते ट्विटर पर किसान आंदोलन से जुड़ा एक 'टूलकिट' पोस्ट करने के बाद विवादों में आ गईं थी।