x

परमबीर सिंह होंगे मुंबई के अगले पुलिस कमिश्नर, लेंगे संजय बर्वे की जगह

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Twitter@ANI

महाराष्ट्र एंटी करप्शन ब्यूरो चीफ परमबीर सिंह मुंबई के अगले पुलिस कमिश्नर होंगे। वो संजय बर्वे की जगह लेंगे, जो आज रिटायर हुए। 1988 बैच के अधिकारी परमबीर 32 साल के करियर में मुंबई के कई जोन में डीसीपी रहे हैं। वो एडिशनल कमिश्नर का पदभार भी संभाल चुके हैं। मुंबई पुलिस कमिश्नर की दौड़ में बिपिन बिहारी, सुरेंद्र पांडे, के. कनाकरातन्म, हेमंत नगराले, परमबीर सिंह और रश्मि शुक्ला थे।