पीएम मोदी ने अंतराष्ट्रीय भारती महोत्सव को किया संबोधित, तमिल महाकवि सुब्रह्मण्य को किया याद
Shortpedia
Content TeamImage Credit: Shortpedia
प्रधानमंत्री मोदी ने तमिल कवि और लेखक सुब्रह्मण्य भारती की 138वीं जयंती के मौके पर अंतरराष्ट्रीय भारती महोत्सव को संबोधित किया। वानाविल कल्चलर सेंटर में आयोजित महोत्सव में उन्होंने महाकवि को याद किया। इस दौरान उन्होंने कहा, 'सुब्रह्मण्य भारती को परिभाषित करना काफी मुश्किल है। उनका जुड़ाव किसी एक पेशे से नहीं था। वे कवि, लेखक, संपादक, पत्रकार, समाज सुधारक, स्वतंत्रता सेनानी के साथ ही बहुत कुछ थे। उनकी शख्सियत विशाल थी'।