तमिल महाकवि सुब्रह्मण्य की 138वीं जयंती पर अंतरराष्ट्रीय भारती महोत्सव को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
Shortpedia
Content TeamImage Credit: Shortpedia
प्रधानमंत्री मोदी आज तमिल कवि-लेखक सुब्रह्मण्य भारती की 138वीं जयंती के मौके पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय भारती महोत्सव को संबोधित करेंगे। यह महोत्सव वानाविल कल्चलर सेंटर में आयोजित किया जा रहा है। PMO द्वारा इसकी जानकारी दी गई। इसमें कई देशों के अंतरराष्ट्रीय कवि और कलाकार शामिल होंगे। बता दें तमिल भाषा के साहित्यकार महाकवि सुब्रह्मण्य भारती स्वतंत्रता आंदोलन में पूरी सक्रियता से शामिल रहे। उन्हें देवी सरस्वती खिताब से सम्मानित किया गया था।