x

बिना खाए-पिए प्रियंका की 16 घंटे तक बैठक, कहा- राहुल से है मोदी की टक्कर

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

लोकसभा चुनावों से पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने कार्यकर्ताओं के बीच अपनी पूरी एनर्जी झोंक दी है। मंगलवार से लेकर बुधवार तक बिना खा-पिए सुबह 5 बजे तक प्रियंका गांधी ने लगातार 16 घंटे तक बैठक की। इस बैठक में अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों से आए पार्टी कार्यकर्ता थे। प्रियंका गांधी ने इन सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस बैठक के बाद उन्होंने कहा- वो लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी और इस बार नरेंद्र मोदी की टक्कर सीधे राहुल गांधी से है।