x

जापान में सबसे लंबे वक्त तक शासन करने वाले प्रधानमंत्री बने शिंजो आबे

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Foreign Brief

शिंजो आबे जापान का सबसे लंबे समय तक नेतृत्व करने वाले प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। दो बार 3-3 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके आबे अगले 3 साल के लिए फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। जापान के आंतरिक चुनावों में आबे को 807 में से 553 वोट मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी शिगेरू इशिबा को 254 मत मिले। बता दें जापान में कत्सारू तारो अभी तक सबसे लंबे समय 2883 दिन तक प्रधानमंत्री रह चुके हैं। पांचवें नंबर पर काबिज शिंजो आबे जल्द ही ये रिकॉर्ड तोड़ देंगे।