x

अलविदा सुषमा स्वराज: बेटी बांसुरी ने दी मुखाग्नि, पंचतत्व में विलीन हुईं सुषमा

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

आज दिल्ली के लोधी रोड स्थित शवदाह गृह में सुषमा स्वराज के पार्थिव शरीर को उनकी बेटी बांसुरी स्वराज ने मुखाग्नि दी। इसके साथ ही दिल्ली की पहली महिला CM, पहली भारतीय पूर्णकालिक महिला विदेश मंत्री, पहली महिला सर्वश्रेष्ठ सांसद सुषमा स्वराज पंचतत्व में विलीन हुईं। सुषमा ने अंबाला से लेकर अमेरिका तक, भारत से लेकर यूएन तक अलग पहचान बनाई। उनकी बातें, उनकी यादें हमेशा जिंदा रहेंगी। सुषमा स्वराज को हमारा शत् शत् नमन.