श्रीलंका में बुर्का बैन मामला: दक्षिण अफ्रीका मुस्लिम संगठन ने सरकार से हस्तक्षेप करने को कहा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: fox news
श्रीलंका में बुर्का बैन के मामले में दक्षिण अफ्रीका मुस्लिम संगठन ने सरकार से हस्तक्षेप को कहा। संगठन ने देश के विदेश मंत्री को इस मामले में बातचीत के लिए बुलाया है। बीते दिनों श्रीलंका में बुर्के पर रोक लगाने और बढ़ते कट्टरपंथ के चलते एक हजार से ज्यादा मदरसों व इस्लामिक स्कूलों को बंद किए जाने की खबर थी। राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर ये फैसला लिया जा रहा था।