x

भारतीय राजनीतिक इतिहास में पहली बार किसी CM के होंगे 5 डिप्टी CM

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनावों में एतिहासिक जीत दर्ज करने वाले जगन मोहन रेड्डी ने सत्ता में बिल्कुल अनोखा फार्मूला पेश किया है। वाईएसआर कांग्रेस की कैबिनेट में 5 डिप्टी सीएम होंगे। भारतीय राजनीतिक इतिहास में संभवत: ऐसा पहली बार ही होगा, जब किसी सरकार में 5 उपमुख्यमंत्री होंगे। बता दें इन पांचों में से एक-एक डिप्टी सीएम अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और कापू समुदाय से होगा।