x

आज है मेलानिया का दिल्ली के सरकारी स्कूलों में दौरा, ये है ट्रंप का आज का शेड्यूल

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

ट्रंप सुबह 10 बजे राष्ट्रपति भवन जाएंगे। वो सुबह 10:30 बजे राजघाट पर बापू को श्रद्धांजलि देंगे। सुबह 11 बजे हैदराबाद हाउस में मोदी-ट्रंप के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी। उसके बाद दोपहर का लंच होगा। दोपहर 12:40 बजे समझौतों के करार के बाद साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। ट्रंप सीईओ राउंड टेबल के लिए रुजवेल्ट हाउस भी आएंगे। शाम 7:30 बजे ट्रंप के सम्मान में रात्रिभोज होगा। ट्रंप रात 10 बजे अमेरिका रवाना होंगे।