x

अमित शाह के बाद अब केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पाए गए कोरोना पॉजिटिव, हॉस्पिटल में भर्ती

Deeksha Mishra

News Editor
Image Credit: Shortpedia

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बाद अब केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट से दी है। उन्होंने लिखा कि COVID-19 के लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। डॉक्टरों की सलाह पर मैं अस्पताल में भर्ती हूं और स्वस्थ हूँ। बता दें कि उन्हें मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।