x

2036 तक राष्ट्रपति बने रहेंगे पुतिन, रुस में संविधान संशोधन को मिली मंजूरी

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

रूस में संविधान संशोधन के लिए हुआ जनमत संग्रह व्लादिमीर पुतिन के लिए खुशखबरी लाया। जनता ने संविधान संशोधन के लिए कराए गए जनमत संग्रह में पुतिन की दावेदारी का समर्थन किया। जिसके चलते पुतिन अब 2036 तक सत्ता में काबिज रह सकेंगे। बता दें संविधान संशोधन कानून के जरिए पुतिन का वर्तमान कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें छह-छह साल के दो अतिरिक्त कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति पद मिलेगा।