x

जिनपिंग के आलोचक को पार्टी से निकाला गया, महामारी को लेकर की थी आलोचना

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

चीनी सरकार की रियल एस्टेट कंपनी के पूर्व अध्यक्ष रेन झिकियांग को सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी से निकाला गया। उन्होंने महामारी को लेकर जिनपिंग की सार्वजनिक आलोचना की थी। मार्च में सार्वजनिक रूप से एक निबंध के ऑनलाइन प्रकाशन के बाद से रेन झिकियांग गायब थे। इसी निबंध में उन्होंने महामारी पर जिनपिंग के खिलाफ टिप्पणी की थी। 69 वर्षीय रेन पर भ्रष्टाचार, गबन और रिश्वत के आरोप लगाए गए हैं।